सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में अवैध रूप से संचालित पैथोलाजी और क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई। प्राइवेट हास्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव ने मधुपुर और सुकृत क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर तीन अवैध केंद्रों को सील कर दिया। नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। चेतावनी दी गई कि दोबारा संचालन करते हुए पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। नोडल अधिकारी डा.गुलाब शंकर यादव की तरफ से बुधवार की दोपहर 12:15 बजे मधुपुर में किए गए निरीक्षण के दौरान शिवा पैथोलॉजी का अवैध संचालन पाया गया। आवश्यक अभिलेख और वैध पंजीकरण न मिलने पर केंद्र को नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके बाद करीब 12:45 बजे सुकृत क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ओम पैथोलॉजी भी बिना वैध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.