पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्ठों पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब एक लाख कच्ची ईंटों को भी नष्ट किया गया। सीओ सह बीडीओ प्रदीप कुमार दास ने बताया कि सेमरा गांव में शमीम अंसारी, फहीम हुसैन और जुबान अंसारी अवैध रूप से ईंट भट्ठों का संचालन कर रहे थे। प्रशासन इन भट्ठा संचालकों को पहले ही नोटिस जारी कर आवश्यक कागजात और रॉयल्टी से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद भी कई महीनों तक भट्ठा संचालकों ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद प्रशासन की ओर से रिमाइंडर नोटिस जारी किया गया था, इसके बावजूद संचालकों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी के आलोक में शुक्रवार को प...