आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़। तरवां क्षेत्र के रासेपुर बाजार में सोमवार को अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। अवैध रूप से संचालित शांति डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई। एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तरवां के रासेपुर बाजार में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथालाजी के खिलाफ छापेमारी की गई। शांति डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। वहां उपस्थित कर्मचारियों से अस्पताल से संबधित कागजात मांगे गए, लेकिन कोई नहीं दिखा पाए। कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...