अवैध रूप से संचालित खाद कारोबार पर कृषि विभाग की छापामारी
सहारनपुर, मार्च 30 -- गंगोह। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में कृषि विभाग टीम ने गांव फतेहपुर ढोला में एक व्यक्ति के घेर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित कथित डुप्लीकेट खाद कारोबार का पर्दाफाश किया है। मौके से भारी मात्रा में बरामद उर्वरक को सीज कर नकली खाद यूरिया व पोटाश के मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ताकि किसानों के साथ खिलवाड करने वालों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सकें। छापेमारी के बाद खाद विक्रताओं में हडकम्प मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने गंगोह-तीतरों मार्ग स्थित एक स्थान पर छापा मारकर भारी मात्रा में उर्वरक जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार गांव निवासी नियाज हरियाणा से लाकर अपने घेर में अनधिकृत रूप से खाद की बिक्री कर रहा था। सुत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.