मधुबनी, अप्रैल 25 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के जेल गेट के सामने संचालित एम आर इमरजेंसी अस्पताल पर शनिवार की दोपहर पीएचसी प्रभारी डॉ.पीएन झा एवं एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के समय दो सिजेरियन किया मरीज अस्पताल में भर्ती पाया गया। वहीं ओपीडी में रहे अन्य मरीज छापेमारी की बात सुनते ही अस्पताल छोड़कर चलते बने। पीएचसी प्रभारी डॉ.पीएन झा ने बताया कि पूर्व में हुई जांच में अस्पताल का संचालन मानक के आधार पर नहीं किये जाने पर उनके विरूद्ध 2 लाख रूपये का जुर्माना लगाते हुए तत्काल अस्पताल बंद करने का आदेश दिया गया था। आदेश का पालन नहीं किये जाने पर सीएस के निर्देश पर शनिवार को छापेमारी की गई है। उन्होने बताया कि छापेमारी के समय सिजेरियन कराये दोनों मरीज रानीपुर के मनीषा कुमारी एवं दुर्गौली...