सीतापुर, दिसम्बर 22 -- बिसवां, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने बिसवां इलाके में अवैध एवं मानकविहीन रूप से संचालित नर्सिंग होम और क्लीनिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां के अधीक्षक अमित कपूर के नेतृत्व में गठित मेडिकल टीम ने बिसवां ब्लॉक अंतर्गत कई स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना मानक पूर्ण किये संचालित हो रही डॉ. तौकीर क्लीनिक को बन्द कराया गया तथा अवैध रूप से संचालित ग्राम मवासेपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल को नोटिस जारी करते हुए संचालन पूर्णतः बंद करा दिया। इसके अलावा लहरपुर रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल, जनसेवा अस्पताल तथा सीतापुर पाली क्लीनिक को मानकविहीन संचालित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि नर्सिंग होम अस्पताल म...