रामपुर, अप्रैल 29 -- मेट्रो केयर डायग्नेस्टिक्स एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अनियमिताएं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील कर दिया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। बुधवार की दोपहर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार तथा सीएचसी प्रभारी डॉ. पदम सिंह ने टीम के साथ नगर में अचानक अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी मार्ग पर स्थित मेट्रो केयर डायग्नेस्टिक्स एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर प्रशिक्षित चिकित्सक के न मिलने तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अनियमिताएं पाए जाने पर उसे सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सीलिंग की कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गई। यह भी पढ़ें- बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे थे अल्ट्रासा...