जौनपुर, अप्रैल 15 -- जलालपुर। पुलिस ने अवैध तरीके से शराब बेचते समय अलग अलग स्थानों से दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 83 शीशी देशी शराब बरामद की गई। परचून की दुकान व अन्य स्थानों पर शराब बेचे जाने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने जगह जगह छापामारी करके चार लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विजय बहादुर यादव सेहमलपुर 25 शीशी, कविन्द्र सोनकर 10 शीशी के अलावा महिमापुर और तरियारी गांव से दो महिलाओं को 24-24 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष गजानन्द चौबे ने बताया कि यह कार्रवाई वायरल विडियों को संज्ञान में लेकर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...