अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला गिरफ्तार
मुरादाबाद, फरवरी 27 -- थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम भदगवां में आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला को शराब की सात हाफ बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना भगतपुर पर दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आबकारी इंस्पेक्टर सूर्यकान्त को सूचना मिली कि भगतपुर क्षेत्र के ग्राम भदगवां में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है,जिस पर उन्होंने टीम के साथ ग्राम भदगवां में दबिश दी। इस दौरान करीब 60 वर्षीय एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरे में 07 अद्दे शराब बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.