अवैध रूप से लकड़ी पास करने का आरोप
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- मझगईं वन रेंज के पचपेड़ा वन बीट में एक वाचर पर अवैध वसूली करके गलत ढंग से काटी गई लकड़ी पास करने का आरोप लगाया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोषल मीडिया पर वायरल वीडियो में मझगईं वन क्षेत्र के नौबना गांव के बाइक पर बैठे एक वाचर के सामने लकड़ियों से भरा एक ई रिक्शा निकल रहा है। यह वीडियो नौरंगाबाद के ऐली बाजार का बताया जाता है जहां से सागौन व साखू की कीमती लकड़ी से लदा ई-रिक्शा निकल रहा है। आरोप है कि गैरकानूनी ढंग से जंगल से काटी गई लकड़ी अवैध उगाही करके पास कराई जाती है। मझगईं रेंजर अंकित सिंह डीएफओ को भेजी गई है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.