गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सिटी की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। सोमवार देर रात गुरुग्राम पुलिस ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों के सत्यापन किया गया।

पुलिस का अभियान पुलिस का यह अभियान पूरी तरह से खुफिया इनपुट और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्लान किया गया था। पुलिस ने साफ कर दिया है कि जांच के दौरान जो भी विदेशी नागरिक भारत में रहने के वैध दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएगा, उसे हिरासत में लेकर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झुग्गियों से लेकर होटलों तक खंगाला गया रिकॉर्ड इस विशेष चेकिंग अभियान की कमान ख...