सीवान, मार्च 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से रविवार को पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक हाथी व एक हथिनी को बरामद किया है। हाथियों को अवैध रूप से लाने व रखने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दोनों हाथियों को अवैध रूप से लाने में किन लोगों की भूमिका है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। एसपी कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,पश्चिम बंगाल से तीन हाथियों को बिहार लाया गया है। तीनों हाथियों का नाम क्रमश: सुमन, भोला व बसंती बताया गया है। जब इसकी जांच - पड़ताल शुरू की गयी तो पता चला कि इन हाथियों को एक आश्रम में रखा गया है लेकिन सत्यापन के दौरान हाथी वहां नहीं मि...