मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शेरपुर स्थित अरण्य बिहार की टीम ने शुक्रवार को कंपनीबाग स्थित करबला के पास अवैध रूप से पक्षियों का व्यापार करने वाले ठीकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पिंजरे में रखें 70 तोते को जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान कारोबारी भाग निकले। टीम ने जब्त तोते को शेरपुर स्थित अरण्य विहार के परिसर में लाया। वहां वन प्रमंडल पदाधिकारी नरिन्दर पाल सिंह के सामने पिंजरा खोल कर तोंतों उड़ा दिया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कंपनीबाग स्थित करबला के पास अवैध रूप से पक्षियों का व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। टीम में सोनू कुमार व पंकज कुमार वन रक्षी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.