दुमका, जनवरी 23 -- दुमका। प्रतिनिधि। अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में विद्युत विभाग की गठित टीम ने शहर के कई लोगों के घरों में छापेमारी की और अवैध रूप से विद्युत का प्रयोग करने पर नगर थाना में 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी टीम का गठन सहायक विद्युत अभियंता विरेन्द्र उरांव के नेतृत्व में कनीय विद्युत अभियंता सुभाष कुमार विश्वकर्मा,अमर सिंह सहित अन्य शामिल थे। दुमका शहर के रसिकपुर स्थित मनोज कुमार पंडित के होमियोपैथिक क्लिनिक में अवैध रूप से कनेक्शन कर बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। इससे विभाग को 9 हजार 585 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। कनेक्शन को काटकर सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है। वहीं राखाबनी के बलराम पंडित के खटाल में भी बिना किसी वैद्य कनेक्शन के अवैध रूप से कुट्टी काटने के मशीन को चलाया जा रहा था। इससे ...