सीतामढ़ी, मार्च 11 -- पुपरी। विधुत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी द्वारा विधुत ऊर्जा चोरी रोकथाम को लेकर गठित छापेमारी दल ने एक व्यक्ति को ऊर्जा चोरी करते रंगेहाथों पकड़ लिया है। इस सम्बंध में कनीय अभियंता रविभूषण के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। इसमें पुपरी गांव के मो. तस्लीम के पुत्र मो. शकील को आरोपी बनाया गया है। मो. शकील पर पीवीसी तार से छेड़छाड़ कर ऊर्जा की चोरी करने पर 12 हजार 642 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त कम्पाउंडिंग चार्य देय होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...