बोकारो, मई 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला अन्तर्गत आरवीएस कॉलेज, सेक्टर 12 के समीप मुख्य पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को पकड़ा गया। उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर सेक्टर 12 थाना को सुपुर्द कर दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो व पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.