रुडकी, दिसम्बर 6 -- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को एक निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को सील किया है। यह भवन बिना किसी अनुमति के बनाया जा रहा था। प्राधिकरण ने भवन स्वामी को नोटिस जारी कर उसे दस्तावेजों के साथ तलब किया है। प्राधिकरण के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बीएसएम तिराहे के समीप एक मल्टी स्टोरी व्यावसायिक भवन बनाया रहा है। जिसका नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया है। जानकारी पर प्राधिकरण की एक टीम मौके पर पहुंची। भवन स्वामी से भवन का स्वीकृत नक्शा मांगा गया, लेकिन वह भवन के नक्शे संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...