झांसी, जून 25 -- झांसी। लखनऊ की आग ने जेडीए प्रवर्तन की टीम को एक्टिव मोड पर ला दिया। बीते तीन दिनों में ताबड़ तोड़ कार्रवाई करते हुए 16 अमानक भवनों के निर्माण को सील करने की कार्रवाई करते हुए नोटिस थमा दिए है। भवनों को सील करने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। प्रवर्तन टीम ने भवनों को सील कर दिया। अब बिना मानचित्र स्वीकृत के बनाए गए भवनों और स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक भवन न बनाने पर झांसी विकास प्राधिकरण एक्शन मोड में आ चुका है। बीती 23 जून को ही जेडीए की टीम ने छह भवनों को सील करने की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- कोचिंग संचालक फरार, दरवाजों पर लटके ताले इसी तरह बीते रोज बुधवार को भी जेडीए की टीम अलग अलग इलाकों में पहुंची और 8 भवनों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई कर दी है।इसी क्रम में गुरुवार को दो भवनों के विरुद्ध जेडीए ने सीलिंग की कार्रव...