मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता कछवां पुलिस ने गोधना गांव से शुक्रवार को अवैध रुप से पोस्ता की खेती करने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से 2086 पोस्ता के पौधे/डोडा कुल 34.6 किग्रा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह मय हमराही संग गश्त निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोधना गांव में कुछ लोग पोस्ता की अवैध रुप से खेती किए। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से पुलिस ने अवैध रुप से पोस्ता की खेती करने वाले आरोपी गोधना गांव निवासी महेन्द्र कुमार मौर्या और उनके पुत्र अरविन्द कुमार मौर्या, प्रवीण कुमार मौर्या को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खेत में अवैध रुप से लगाए गए पोस्ता के 2086 पौधे/डोडा बरामद किए। जो 34.6 किग्रा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनड...