रुडकी, दिसम्बर 17 -- कोटा मुरादनगर में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक पेट्रोल पंप पर बिना वैध लाइसेंस पेट्रोल बेचते पकड़ा। पुलिस ने पेट्रोल पंप के स्वामी और सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा मुरादनगर के एक पेट्रोल पंप पर बिना लाइसेंस पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान एक सेल्समैन बाइकों में कीप की मदद से पेट्रोल भरते हुए पाया गया। पूछताछ में सेल्समैन ने बताया कि आसपास के गांवों से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों की मांग पर पेट्रोल पंप स्वामी के निर्देश पर प्लास्टिक की कैनों में पेट्रोल भरकर स्टोर रूम में रखा जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...