गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से 10 गांवों में अवैध रूप से निर्मित 12 मैरिज गार्डन तोड़ने की तैयारी की जा रही है। अगले सात दिन में इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले दिनों अवैध रूप से निर्मित मैरिज गार्डन के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। डीटीपीई कार्यालय की तरफ से इसको लेकर सर्वे करवाया था। इसमें पाया कि गांव लोहाका, पहाड़ी, गदईपुर, हुसैनिका, खलीलपुर, नानूकलां, महेंद्रवाड़ा, खेड़ला, जटौला, अभयपुर में अवैध रूप से मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल बनाया गया है। अभयपुर गांव में एक होटल को बिना मंजूरी खेतीहर जमीन पर तैयार किया है। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि इन सभी को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। इन्होंने बिना सीएलयू लिए अवैध रूप से खेतीहर जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.