गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-नौ स्थित भवानी इंक्लेव कॉलोनी में अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला मकान को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मलबे में तब्दील कर दिया। यह कार्रवाई एचएसवीपी के उपमंडल अभियंता सर्वे अजमेर सिंह के नेतृत्व में हुई। तोड़फोड़ में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट उपमंडल अधिकारी ज्ञानचंद मौजूद रहे। एचएसवीपी ने करीब 20 साल पहले सेक्टर-नौ के लिए गांव बसई की जमीन का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहित जमीन पर करीब 300 वर्ग गज में अवैध रूप से दो मंजिला क मकान बनाया गया था। इस मकान मालिक को एचएसवीपी ने जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एचएसवीपी ने मकान खाली करने के नोटिस दिए थे। मकान खाली होने के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दो बुलडोजर की मदद से इन मकान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.