रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा है कि शैलजा फॉर्म रुद्रपुर में बने नीलकंठ धाम से मेयर विकास शर्मा का कोई संबंध नहीं है। नीलकंठ धाम भी अन्य धार्मिक स्थलों की तरह नजूल पर अवैध रूप से बना है। एक बयान में गंगवार ने कहा कि शैलजा फॉर्म के नजूल भूमि पर बने होने की जानकारी खुद नगर निगम के अधिकारी ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर दी है। नगर निगम के शपथ पत्र में बताया गया है कि 23 जून 2021 को नीलकंठ धाम खाली करने का नोटिस विकास शर्मा को दिया गया था। इस पर विकास शर्मा ने खुद का नीलकंठ धाम से कोई वास्ता नहीं बताया था और 7 जुलाई 2021 को सहायक नगर आयुक्त की जानकारी में भी नीलकंठ धाम के अवैध होने और इसके अध्यक्ष सचिन खुराना होने की जानकारी दी है। 8 जुलाई 2021 को मंदिर समिति अध्यक्ष सचिन खुराना को नोटिस जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.