बलरामपुर, मई 10 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेड़करनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के हासिमपुर गांव में अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व मिस कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात पीआरवी को सूचना मिली थी कि हासिमपुर गांव में कुछ लोग शराब के नशे में राहगीरों को परेशान कर रहे हैं तथा तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं। सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां कालर अनुभव दुबे ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की ओर इशारा करते हुए बताया कि यही लोग आए दिन क्षेत्र में उत्पात मचाते हैं।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस ने मौके पर खड़ी एक मोट...