सिमडेगा, फरवरी 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने अवैध रुप से लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। बताया गया कि बोलबा वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी की तस्करी किए जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के आलोक में रेंजर शंभू शरण अपनी टीम के साथ बुधवार की रात बोलबा वन क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर को आते देखा। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए अग्रतर कार्रवाई शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...