दरभंगा, दिसम्बर 13 -- लहेरियासराय। बेंता थाने की पुलिस ने अवैध रूप से जानवरों को ले जा रहे एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया है। वह समस्तीपुर जिले का रहने वाला मो. रावत है। बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दोनार चौक के पास एक पिकअप में गायों को ले जाया जा रहा है। जब पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पहुंची तो पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया। जब पिकअप की तलाशी ली गई तो देखा गया कि नौ गायें पिकअप में लदी हुई थी, जबकि पिकअप की क्षमता दो गायों को लादने से अधिक नहीं थी। उस पिकअप को गायों के साथ जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गायों को देखरेख के लिए गोशाला भेज दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.