मुरादाबाद, जुलाई 19 -- एक बच्चे सहित स्विमिंग पूल में दो मौत हो जाने के मामले में उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल एवं पुलिस को तहसील क्षेत्र में सघनता के साथ वाटर पार्क और स्विमिंग पूल की जांच पड़ताल को कड़ाई के साथ करने के निर्देश दिए हैं। बीते गुरुवार को नगर के मोहल्ला फकीरगंज निवासी 38 वर्षीय युवक की वाटर पार्क में और ऊमरी कलां के मोहल्ला फरीद गंज निवासी नाबालिग बालक की अमरोहा रोड पर स्थित एक स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। एक ही दिन में स्विमिंग पूल में हुई दो मौतों से तहसील क्षेत्र में संचालित स्विमिंग पूल के स्वामियों में हड़कंप मच गया था और प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई थी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: स्विमिंग पूल में दो मौतों के बाद प्रशासन सतर्क, तीन स्विमिंग पूल सील एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी के न...