भागलपुर, मई 22 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। कहलगांव एसडीएम के नेतृत्व में गुरुवार को अवैध रूप से चल रहे दो निजी क्लिनिकों पर छापेमारी की गई। करीब तीन-चार घंटे चली इस कार्रवाई के बाद दोनों क्लिनिकों को सील करने का आदेश दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में भर्ती गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला और एक महिला को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के समय अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार्रवाई में कहलगांव एसडीएम चंद्रभूषण गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव कुमार दास और सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार मौजूद थे। दोनों क्लिनिकों में बिना अनुमति महिलाओं का ऑपरेशन किया जा रहा था। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकार...