आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से चल रहे सरायमीर क्षेत्र के पुनर पोखर स्थित मां सरस्वती जच्चा-बच्चा केंद्र को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान केंद्र को अपंजीकृत पाया। बिना अनुमति केंद्र का संचालन किया जा रहा था।निरीक्षण के दौरान एक महिला के प्रसव (सिजेरियन ऑपरेशन) में गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत संज्ञान में आई। ऑपरेशन के दौरान आंतरिक अंगों को क्षति पहुंचाने का आरोप है। साथ ही केंद्र में आवश्यक चिकित्सकीय संसाधनों, प्रशिक्षित स्टाफ एवं आपातकालीन सुविधाओं का अभाव पाया गया।सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि अनियमितताओं को देखते हुए तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...