हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने सोमवार को एसडीओ (गौला) एके जोशी की नेतृत्व में गौला रेंज के देवरामपुर गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपखनिज जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेकिंग के लिए रोका। जब चालक से उपखनिज से संबंधित कागज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। एसडीओ जोशी ने बताया कि इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर डौली रेंज परिसर में खड़ा कर दिया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह रैक्वाल, वन दरोगा दिनेश चंद्र पंत, प्रकाश चंद्र तिवारी, चंदन बेदी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...