पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पूरनपुर। घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर के रहने वाले ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में गांव के रहने वाले रमाकांत वर्मा, योगेश सहित कई लोगों ने कहा कि गांव में एक व्यक्ति बिना किसी डिग्री के क्लीनिक संचालित कर रहा है। वह लोगों का गलत उपचार कर रहा है। उसने कई फर्जी डिग्री लगा रखी है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...