सीतापुर, अप्रैल 13 -- सीतापुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद खैराबाद के टिकरीया मार्ग पर सोमवार को प्रशासन ने ग्राम ललियापुर बाहर क्षेत्र में दो अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। करीब आठ बीघा जमीन पर बिना ले आउट कराए प्लाटिंग की जा रही थी। क्षेत्र में मोहम्मद वजी अहमद ने लगभग आठ बीघे और एहसान अली ने लगभग 10 बीघे पर बिना लेआउट स्वीकृत कराये अवैध रूप से प्लाटिंग करने का कार्य किया जा रहा था। ऐसे में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से उसे ध्वस्त कर दिया। अभी कुछ दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने बिना ले आउट प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई किये जाने की बात कही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...