मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल में अनियमितताओं का खुलासा किया। मामले में दो संचालकों के खिलाफ थाना भगतपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद अशरफ ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर ग्राम बिलाकुदान स्थित एक अस्पताल के अवैध संचालन की शिकायत मिली थी। इस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि संबंधित अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका था, लेकिन संचालकों ने सील तोड़कर दोबारा अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया। बिना अनुमति मरीजों का इलाज किया जा रहा था। अधिकारियों ने इसे आदेशों की खुली अवहेलना मानते हुए गंभीर...