मऊ, जनवरी 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवेश मिश्रा के निर्देश के क्रम में गुरुवार को नगर पंचायत में अवैध रुप से लगे बैनर और पोस्टर को हटाया गया। अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने बताया कि कस्बे में सड़क के बीच बने डिवारडर पर लगे खम्भों पर बिना अनुमति और अवैध तरीके से बैनर और पोस्टर टांग दिया गया है, जो नियम विरुद्ध है। नगर पंचायत कर्मियों ने गुरुवार को दिनभर कस्बे में सभी चौराहों पर लगे बैनर और पोस्टर को उतारने की कार्रवाई की। इस दौरान गुंजन श्रीवास्तव, महेंद्र चौहान, सुमंत यादव आदि नगर पंचायत के कर्मचारी साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...