वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। जिले में रसोई गैस रीफिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला आपूर्ति विभाग की दो टीमों ने गुरुवार को 49 घरेलू, दो कमर्शियल सिलेंडर और रीफिलिंग के उपकरण जब्त किए हैं। वहीं पांच के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। विभाग के मुताबिक पूर्ति निरीक्षक पुलकित वत्स, राघवेंद्र त्रिपाठी और संजय सिंह की टीम ने तिलमापुर स्थित खदिर बाबा मजार रोड पर आवासीय परिसर में छापेमारी की। यहां से 27 घरेलू सिलेंडर, रीफिलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक वाहन जब्त किया। भंदहाकला के राजकुमार श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव, तिलमापुर के भवनस्वामी भरत मिश्रा और वाहन मालिक पर कार्रवाई की गई है। वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुषमा देवी, भानु प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक नेहा यादव और नेहा सक्सेना की टीम ने भदऊ चुंगी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रो...