बहराइच, मार्च 15 -- बहराइच, संवाददाता। विकास भवन के निकट राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बहराइच के गेट पर स्थित गैस व स्टोव मरम्मत की दुकान पर अवैध तरीके से गैस रिपिलिंग पकड़े जाने पर दुकानदार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। दुकानदार मुज्जमिल पुत्र नईम दुकान पर मौजूद था। बड़े से छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग हो रही थी। देहात कोतवाली में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि नगर क्षेत्र बहराइच के पूर्ति निरीक्षक हेम भूषण के साथ शनिवार को दोपहर टीम ने छापेमारी की थी। निरीक्षण के समय दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर तथा छोटे सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग के उपकरण पाये गये। दुकानदार मुज्जमिल से उपलब्ध सिलेण्डरों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर सम्बन्धित द्वारा कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। और न ही सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.