धनबाद, जून 12 -- सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित 56 यूनिट क्वार्टर के समीप बनाए गए अवैध मुहाने को लेकर गुरूवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एबीजी कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग और विभागीय परियोजना का काम बंद करा दिया, जिससे करीब चार घंटे तक उत्पादन प्रभावित रहा।

ग्रामीणों की मांग बताया जाता है कि ग्रामीणों की सूचना पर बीसीसीएल प्रबंधन अवैध मुहाने को बंद करने के उद्देश्य से डोजर लेकर मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान अवैध धंधेबाज के लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों तथा विरोध कर रहे लोगों के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया। ग्रामीणों की म...