अवैध मिट्टी खनन में सात ट्रैक्टर ट्राली समेत सीज
भदोही, जून 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने पुरवा इब्राहिमपुर में बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन के आरोप में शुक्रवार को मिट्टी लदे सात ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। लंबे समय से क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग एवं गोपीगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जांच के दौरान पुरवा इब्राहिमपुर में बिना वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के मिट्टी का खनन-परिवहन करते सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार सीज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- पहाड़ी पर अवैध खनन कर रहे ट्रक, क्रेन सहित तीन वाहन जब्त संबंधित वाहन स्वामियों एवं संचालकों के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.