अवैध मिट्टी खनन में ट्रैक्टर ट्राली सीज
श्रावस्ती, मई 22 -- गिरंटबाजार। हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नीपुरवा के पास शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसडीएम जमुनहा संजय राय ने अवैध मिट्टी खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा। यह ट्रैक्टर ट्राली बरगदही निवासी मुबीन पुत्र गुलाम रसूल की थी, जिसे हरदत्तनगर गिरन्ट थाने में ले जाकर सीज कर दिया गया। वही ट्रैक्टर पर मौजूद लठ्ठापुरवा निवासी धर्मराज पुत्र बच्छराज व बभनपुरवा निवासी बडकाऊं पुत्र सुग्रीव के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर चला डंडा, 16 ट्रैक्टर सीज यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर चला डंडा, 16 ट्रैक्टर सीज यह भी पढ़ें- कथित अवैध खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर जब्त, 2.10 लाख रुपये जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.