अवैध मिट्टी खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज
गाजीपुर, मई 19 -- करंडा। थाना क्षेत्र के आनापुर सड़क किनारे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम सदर रविश गुप्ता ने जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन करते हुए वाहनों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। एसडीएम ने बताया कि वे भूमि विवाद के एक मामले में जा रहे थे, तभी सड़क किनारे मिट्टी खनन होते देख जांच की गई। पूछताछ में खनन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी कि किस अनुमति के तहत खनन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो वायरल इस दौरान एक ट्रैक्टर मौके से भाग निकला। खनन अधिकारी ईश्वर चंद्र यादव ने बताया कि सीज किए गए वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.