हरदोई, मार्च 2 -- कछौना। पुलिस टीम ने खनन माफिया पर चाबुक चलाते हुए एक जेसीबी समेत एक डंपर सीज किया है। खनन माफिया पर यह कार्रवाई तब हुई जब रात के अंधेरे में औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में मिट्टी खनन जारी था। वहीं, एक डंपर भी सीज किया गया है। रविवार की देर रात इंडस्ट्रियल क्षेत्र फेज दो में बेखौफ खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। भनक लगते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खनन माफिया मौके से भाग निकले। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने चालक समेत जेसीबी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद सोमवार को हरदोई लखनऊ मार्ग पर एक अवैध मिट्टी खनन मे लिप्त एक डंपर को भी सीज किया गया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया जेसीबी व डंपर को सीज करते हुए अवैध खनन से संबंधित आख्या जिला खनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.