मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुशहरी। मणिका मन तथा बूढ़ी गंडक नदी से अवैध मिट्टी खनन को लेकर पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर मुकेश ने शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है। उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि रजवाड़ा, धोबहा, सलहा, बिंदा, आथर आदि गांवों में बूढ़ी गंडक किनारे घाटों के पास से खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। रोहुआ, रजवाड़ा बांध स्थित सड़क तथा नवादा चौक से काजीइंडा जाने वाली सड़क में दिन-रात मिट्टी लदे हाइवा एवं ट्रैक्टर की आवाजाही से हादसे की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...