औरैया, अप्रैल 9 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गांव झबरा से एक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि झबरा गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लादकर ले जाते हुए पकड़ी गई।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया और मामले में संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.