अवैध मिट्टी खनन पर छापा, दो जेसीबी समेत चार वाहन जब्त
महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। ग्राम नटवा जंगल टोला मठिया में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से दो जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। सभी वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेतावनी दी कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.