बस्ती, जुलाई 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अवैध खनन और मिट्टी के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हर्रैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दीं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल दीपराज और रिक्रूट कांस्टेबल विजेंद्र गौतम ने अवैध रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...