आजमगढ़, फरवरी 5 -- सरायमीर। क्षेत्र के कई गांवों में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन किया जाता है। रात में अवैध खननकर्ताओं की सक्रियता बढ़ जाती है। सरायमीर क्षेत्र में राजापुर सिकरौर, शाहपुर रोड, बीनापारा सहित कई गांवों में अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से चल रहा है। दिन के उजाले में कम लेकिन रात के अंधेरे में धंधा तेज हो जाता है। अधिक मिट्टी लेने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक एकदूसरे से होड़ लगाते हैं। इसकी वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। शाहपुर सहित कई स्थानों पर मिट्टी ढोने वाले अधिकतर ट्रैक्टर चालक नाबालिग होते हैं। इन रास्तों पर अस्पताल, स्कूल और घनी आबादी है। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी इन नाबालिग चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.