बक्सर, मार्च 9 -- आरोप-प्रत्यारोप केशोपुर गांव में सोमवार को अवैघ खनन को लेकर घटी घटना मुखिया पति ने खनन निरीक्षक पर पैसा मांगने का लगाया आरोप फोटो संख्या- 15, कैप्सन- सोमवार को खनन विभाग द्वारा ट्रैक्टर जेसीबी जब्त किए जाने के बाद विरोध जताते केशोपुर के ग्रामीण। सिमरी, एक प्रतिनिधि। मिट्टी की अवैध खनन को लेकर सोमवार को केशोपुर पंचायत के मुखिया पति और खनन इंस्पेक्टर में ठन गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला थाने तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा दी। खनन इंस्पेक्टर का आरोप है कि मुखिया पति द्वारा गंगा के बालू की अवैध खुदाई की जा रही थी। उन्होंने एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं मुखिया पति का आरोप है कि खनन इंस्पेक्टर वाहन छोड़ने के एवज में पैसे की मांग कर रहे थे। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना में लिखित...