चंदौली, मई 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नरौली गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि किसान अपने खेत में धान रोपाई के लिए मेड़बंदी करा रहे हैं। इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश देकर वहां से लौट आए। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बुधवार को स्कूलों का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान नरौली गांव में जेसीबी से हो रहे मिट्टी खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंच गये। किसान की ओर से अपने खेत का मिट्टी निकालकर अपने खेत में डालने की बात बताने पर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से जांच कराये जाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि क...