सहारनपुर, फरवरी 17 -- पुलिस ने अवैध मिट्टी का खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही जेसीबी और कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर चालक भाग खड़े हुए। मंगलवार को कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। सोमवार देर रात सूचना के आधार पर पुलिस ने खनन कर रही दो मिट्टी से भरी व एक खाली ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया कि गांव सुल्तानपुर के जंगल में जिस जगह जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा था वहां पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही जेसीबी व अन्य ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर चालक भाग गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर इसकी रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजी गई है। उधर, अवैध खनन में लगे वाहन स्वामी कोतवाली के चक्कर काटते भी नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.