चंदौली, मई 5 -- चंदौली नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में अवैध रूप से किए जा रहे मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात थानाध्यक्ष चकरघट्टा संतोष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर को मौके से पकड़ा है। मौके पर खनन संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिलने से रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी गई है। पकड़े गए सभी वाहनों को सीज करके अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर के खनन विभाग को भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी जब्त कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.